Lek Ladki Yojana 2025 online apply : महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में रहने वाली लड़कियों को पढ़ाई के लिए उत्साहित प्रोत्साहित करने और लड़कियों की जन्म दर को बढ़ाने के लिए लेक लड़की योजना की शुरुआत की है। इस योजना की शुरुआत 1 अगस्त 2024 में की गई थी। इस योजना के अंतर्गत महाराष्ट्र सरकार द्वारा 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना में बालिकाओं के जन्म के तुरंत बाद ही सरकार द्वारा लाभ दिया जाता है। इसके लिए बालिकाओं के माता-पिता को लेक लड़की योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करना पड़ता है। जिसमें उनके बैंक खाते में ₹5000 रुपए की आर्थिक राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है।
महाराष्ट्र में चल रहे । लेक लड़की योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि कई प्रकार से दिए जाते हैं। उदाहरण स्वरूप : बालिका के जन्म होने पर 5000 की आर्थिक राशि बालिका के पहली कक्षा में प्रवेश होने पर 4000 रुपए उसके बाद बालिका के 18 वर्ष की आयु होने तक कुल मिलाकर 100000 रुपए की आर्थिक राशि अभिभावकों के बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं। इस लेख में Lek Ladki Yojana 2025 के बारे में पूरी जानकारी दी गई है। जिसमे पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि। पुरी जानकारी पाना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
लेक लड़की योजना महाराष्ट्र क्या है?
महाराष्ट्र सरकार द्वारा चलाई गई Lek Ladki Yojana राज्य में रहने वाली महिलाओं और बेटियों के लिए बनाई गई है। इस योजना में राज्य में रहने वाली ग़रीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों में जन्म लेने वाली बेटियों के लिए उनके माता पिता को 5000 रुपए की आर्थिक सहायता सरकार द्वारा दी जाती है। और बेटियों के जन्म से लेकर 18 वर्ष की आयु होने तक उनके माता पिता को कुल 1 लाख 1 हजार रुपए दिए जाते हैं। जिसकी मदद से माता पिता अपने बेटियों का पढ़ाई लिखाई- पालन पोषण अच्छे से कर सकें।
महाराष्ट्र राज्य में चल रही Lek Ladki Yojana का मुख्य उद्देश्य राज्य में रहने वाली महिलाओं और बेटियों को आत्म निर्भर और सशक्त बनाना है। जो गरीब परिवार अपने बेटियों के जन्म से दुःखी हो जाते हैं। उनकी परवरिश के लिए चिंता में रहते हैं। उन परिवारों के लिए यह एक कल्याण करी योजना है। इस योजना का लाभ उठा कर गरीब और आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवार ख़ुशी से बेटियों को जन्म दे सकते हैं और उनका पालन पोषण कर सकते हैं।
Lek Ladki Yojana 2025 Overview
योजना का नाम | Lek Ladki Yojana |
किसने शुरू किया | मुख्य मंत्री एकनाथ शिंदे |
कब शुरू हुआ | 1 अप्रैल 2023 |
उद्देश्य | बेटियों का जन्म दर बढ़ाना और शिक्षा के लिए प्रेरित करना |
राज्य | महाराष्ट्र |
लाभार्थी | महाराष्ट्र राज्य की बेटियां |
मिलने वाली राशी | 1 लाख रुपए |
मिलने वाले लाभ | बेटियों को जन्म से लेकर 18 वर्ष की आयु तक 1 लाख रुपए |
आयु सीमा | 1 अप्रैल 2023 के बाद जन्म लेने वाली बेटियां |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
Lek Ladki Yojana 2025 : लाभ और विशेषताएं
- लेक लड़की योजना महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य में रहने वाली महिलाओं और बेटियों के लिए बनाई गई है। इस योजना के अनेकों लाभ हैं।
- इस योजना का लाभ केवल महाराष्ट्र राज्य में रहने वाली बेटियों को दिया जाएगा।
- इस योजना के अंतर्गत बेटियों के जन्म होने के तुरंत बाद से ही लाभ मिलना शुरू हो जाता है।
- महाराष्ट्र राज्य में जिन परिवारों के पास पीले और नारंगी राशन कार्ड हैं। और उनके घर में बेटियों के जन्म होने पर इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
- इस योजना के अंतर्गत बेटियों के जन्म होने पर पात्र परिवारों को 5000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
- बेटियां जब पहली कक्षा में प्रवेश करती है, तब उन्हें 4000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
- बेटियां जब छठी कक्षा में प्रवेश करती है, तब उन्हें 6000 रुपए की आर्थिक सहायता मिलती है।
- चौथी किस्त के रूप में 8000 रुपए दिए जाते हैं। जब बेटियां 11 वीं कक्षा में प्रवेश करती हैं।
- इसके बाद जब बेटियां 18 वर्ष की आयु की हो जाती है तब उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने या उनकी शादी के लिए 75000 रुपए दिए जाते हैं।
- यह राशी सरकार द्वारा बेटियों के माता पिता के बैंक खाते में DBT के माध्यम से ट्रांसफर किए जाते हैं।
- इस योजना के लाभ से बेटियों का जन्म दर बढ़ेगा। और पढ़ाई लिखाई में अग्रसर होंगे।
Lek Ladki Yojana 2025 Eligibility Criteria
- इस योजना के अंतर्गत राज्य में रहने वाली बेटियां ही पात्र होंगी।
- इस योजना में जिन बेटियों के परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रुपए से कम होगी। वे परिवार पात्र माने जाएंगे।
- इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले लाभार्थियों के पास पीले और नारंगी राशन कार्ड होने चाहिए।
- इस योजना के लिए बेटियों के माता पिता के पास बैंक एकाउंट नंबर होना चाहिए।
- इस योजना के अंतर्गत दूसरी या तीसरी किस्त के समय लाभार्थी परिवार को परिवार नियोजन प्रमाण पत्र जमा करना होगा।
Lek Ladki Yojana 2025 Document
- माता पिता का आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पीले या नारंगी राशन कार्ड
- बेटी का जन्म प्रमाण पत्र
- स्वघोषणा प्रमाण पत्र
- परिवार नियोजन प्रमाण पत्र
- बैंक एकाउंट नंबर
Lek Ladki Yojana 2025 Online Apply
अगर आप भी इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आवेदन प्रक्रिया को आवश्य फॉलो करें।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले लेक लड़की योजना आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा होगा।
- इस वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज़ दिखाई देगा।
- इस होम पेज़ पर आने के बाद नीचे स्क्रोल करेंगे तो आपको रजिस्ट्रेशन का विकल्प दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।
- अब आपको यहां अपना आधार नंबर दर्ज करें और ओटीपी के लिए क्लिक करें।
- अब आपके मोबाईल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा इसे दर्ज करें।
- इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म ओपन होगा।
- अब आपको इस आवेदन फॉर्म में पूछे गए जानकारी दर्ज करना होगा।
- इसके बाद मांगे गए दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- इस प्रकार से आपका Lek Ladki Yojana के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया पूरा होगा।
Lek Ladki Yojana 2025 : ऑफलाइन आवेदन कैसे करें
इस योजना के तहत ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र, CSC केंद्र, या महाराष्ट्र राज्य में चल रहे आपले सरकार सेतु सुविधा केंद्र जाकर लेक लड़की योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
आवेदन फॉर्म प्राप्त होने के बाद इसमें पूछी गई जानकारी को ध्यानपुर्वक भर देना है और मांगे गए दस्तावेजों को फॉर्म के साथ जोड़ कर अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र, CSC केंद्र,आपले सरकार सेतु सुविधा केंद्र में जाकर जमा कर देना है। इस प्रकार से आप ऑफलाइन आवेदन कर पाएंगे।