Bima sakhi Yojana online apply 2024 : भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए और महिलाओं को रोज़गार के अवसर प्रदान करने के लिए हाल ही में एक नई योजना की शुरुआत की है। जिसका नाम बीमा सखी योजना है। इस योजना के अंतर्गत होने वाले प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को 2 लाख रुपए से अधिक वित्तीय सहायता और कमीशन का लाभ दिया जाएगा। इस योजना के लिए भारत सरकार द्वारा 100 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है।
इस योजना के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रहने वाले महिलाओं को आत्म निर्भर और सशक्त बनाना है। इस लेख के माध्यम से Bima sakhi Yojana क्या है, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, और ऑनलाइन आवेदन कैसे करें। इसके बारे में पुरी जानकारी देने वाले हैं। पुरी जानकारी पाना चाहते है, तो अंत तक जरूर बने रहें।
Bima sakhi Yojana kya hai?
देश भर में महिलाओं को आत्म निर्भर और सशक्त बनाने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 9 दिसंबर 2024 को हरियाणा के पानीपथ में Bima sakhi Yojana शुरू करने की घोषणा की गई। इस योजना के अंतर्गत 18 से 70 वर्ष की आयु तक की महिला को लाभ दिया जाएगा। और पढ़े लिखे ग्रेजुएट महिलाओं को विकास अधिकारी बनाने का मौका भी दिया जाएगा।
Bima sakhi Yojana 2024 : overview
योजना का नाम | Bima sakhi Yojana |
शुरू किया गया | श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा |
शुरुआत हुई | 9 दिसंबर 2024 |
उद्देश्य | महिलाओं को आत्म निर्भर और सशक्त बनाना |
लाभ | महिलाओं को प्रशिक्षण के दौरान मासिक वजीफा दिया जाएगा |
आयु सीमा | 18 से 70 वर्ष |
मिलने वाली मासिक वजीफा | पहले वर्ष में 7000 रुपए, दूसरे वर्ष में 6000 रुपए और तीसरे वर्ष में 5000 रुपए |
कुल मिलाकर 3 वर्षों में | 2 लाख रुपए और साथ में कमीसन |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://licindia.in/test2 |
Bima sakhi Yojana का उद्देश्य
महिलाओं के लिए हाल ही मे केन्द्र सरकार द्वारा संचालित इस नई योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्म निर्भर और सशक्त बनाना है। इसके लिए सरकार द्वारा 2 लाख रुपए से अधिक वित्तीय सहायता और कमीशन का लाभ दिया जाएगा। इसका उद्देश्य बीमा और वित्तीय सेवाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना और महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान करना है।
Bima sakhi Yojana Eligibility
बीमा सखी योजना के लिए पात्रता जो आपको जानना आवश्यक है।
- इस योजना के लिए केवल महिलाएं ही पात्र हैं।
- महिला की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदन करने वाली महिला को न्यूनतम 10वीं कक्षा पास होना चाहिए।
- आवेदक महिला को जहां काम करना चाहती हैं। उस क्षेत्र का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- महिला को मोबाईल और इन्टरनेट का समान्य ज्ञान होना आवश्यक है।
Bima sakhi Yojana 2024 : लाभ
- बीमा सखी योजना के अंतर्गत महिलाओं को आत्म निर्भर और सशक्त बनाने के लिए सरकार की एक पहल है।
- इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को हर महीने 7000 की सहायता राशी का भुगतान किया जाएगा।
- इस योजना के अंतर्गत महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
- इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
Bima sakhi Yojana Document Required
आवेदन करने वाली महिलाओं को बीमा सखी योजना में आवेदन करने के लिए निम्न लिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। जो इस प्रकार हैं।
- आधार कार्ड
- पेन कार्ड
- मोबाईल नंबर
- निवास प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- बैंक एकाउंट नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटों
Bima sakhi Yojana Online Apply 2024
अगर आप भी बीमा सखी योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दिए स्टेप को फॉलो करें ।
- आवेदन करने वाले महिलाओं को सबसे पहले Bima sakhi Yojana के आधिकारिक वेबसाइट भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) – https://licindia.in/test2 के पोर्टल पर जाना होगा।
- वेबसाइट में जाने के बाद एक होम पेज ओपन होगा। जिसमें Click Here For Bima sakhi के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने एक आवेदन फॉर्म खुलेगा । इस फॉर्म में मांगे गए सभी जानकारी को ध्यानपुर्वक भर देना है। जैसे कि अपना नाम, पता, जन्म तिथी आदि।
- इसके बाद captcha code डाल कर submit button पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा। जिसमें राज्य और जिला का नाम दर्ज कर next पर क्लिक करें।
- अब आपको अपने जिले अंतर्गत आने वाले सभी शाखाओं के नाम दिखाई देंगे। आपको उस शाखा का चयन करना होगा जहां आप काम करना चाहते हैं। इसके बाद Submit Lead Form पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद फॉर्म सबमिट होने पर आपके फोन में एक सूचना सन्देश प्राप्त होगी। इस प्रकार से आपका आवेदन प्रक्रिया पूरा हो जाएगा।