Mazi Ladki Bahin Yojana 2025 Online Apply

Mazi Ladki Bahin Yojana 2025 online apply : महाराष्ट्र राज्य में रहने वाली अविवाहित, विवाहित, विधवा, तलाक शुदा सभी पात्र महिलाओं के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा एक योजना बनाई गई है। जिसके अंतर्गत सभी को लाभ दिया जा सके। इस योजना का नाम Mazi Ladki Bahin Yojana है। इसकी शुरुआत 2024 में मुख्य मंत्री एकनाथ शिंदे जी द्वारा किया गया था। इस योजना के अंतर्गत सभी पात्र महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपए दिए जाते हैं। इसका लाभ लेने के लिए महिलाओं को इस योजना में ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकती हैं।

आपको बता दें कि 2024 में 1 जुलाई से 15 अक्टूबर तक दो चरणों में आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी। लेकिन बाद में महाराष्ट्र राज्य में चुनाव होने के कारण Mazi Ladki Bahin Yojana के लिए आवेदन प्रक्रिया को बंद कर दिया गया था। हाल ही में चुनाव के बाद महाराष्ट्र राज्य के नए मुख्य मंत्री श्री देवेंद्र फड़णवीस जी द्वारा Ladki bahin Yojana 3.0 के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। जिससे राज्य की महिलाएं फिर से इस योजना में आवेदन कर लाभ ले सकेंगे। इस लेख में हमने इस योजना के बारे मे पुरी जानकारी दी है, जिसमे पात्रता, दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि । पुरी जानकारी पाना चाहते हैं तो कृपया अंत तक बने रहें।

Mazi Ladki Bahin Yojana 2025 क्या है?

महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा 2024 में शुरू की जाने वाली इस योजना के तहत पात्र लाभार्थी महिलाओं को प्रति माह 1,500 रुपये प्रदान किए जाएंगे। राज्य में 21 से 65 वर्ष की आयु के बीच की विवाहित महिलाएं, विधवाएं, परित्यक्त एवं निराश्रित महिलाएं, तलाकशुदा महिलाएं आदि। मुख्यमंत्री लड़की बहिन योजना का लाभ महिलाओं को मिलेगा। साथ ही, उस परिवार की 1 (एक) बालिका को भी इस योजना का लाभ मिल सकता है।

इसके लिए लाभार्थी महिलाओं को योजना के आधिकारिक पोर्टल https://ladakibahin.maharashtra.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पात्र लाभार्थियों को मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना के तहत 1500 रुपये उनके आधार कार्ड से जुड़े बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से प्राप्त होंगे।

Mazi Ladki Bahin Yojana 2025 Online Apply

Mazi Ladki Bahin Yojana 2025 Overview

योजना का नाम Mazi Ladki Bahin Yojana
किसने शुरू किया मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी ने
शुरूआत कब हुई जून 2024
राज्य महाराष्ट्र
वर्ष 2025
उद्देश्य महिलाओं को आत्म निर्भर और सशक्त बनाना
लाभार्थी राज्य की पात्र महिलाएं
मिलने वाली राशि 1500 रुपए
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन / ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://ladakibahin.maharashtra.gov.in/

Mazi Ladki Bahin Yojana 2025 उद्देश्य

  • माझी लड़की बहिन योजना का मुख्य उद्देश्य महाराष्ट्र राज्य में महिलाओं एवं बालिकाओं को पर्याप्त सुविधाएं प्रदान कर रोजगार सृजन को बढ़ावा देना।
  • उनका आर्थिक और सामाजिक पुनर्वास करना।
  • राज्य की महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य में महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देना।
  • महिलाओं और उनके आश्रित बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण की स्थिति में सुधार करना।
  • प्रत्येक पात्र महिला को उसके आधार से जुड़े पात्र बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से प्रति माह 1500 रुपये की राशि दी जाएगी।

Mazi Ladki Bahin Yojana 2025 Eligibility Criteria

  • इस योजना के लिए महिलाओं को महाराष्ट्र राज्य का निवासी होना चाहिए।
  • राज्य में विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्त एवं निराश्रित महिलाओं के साथ-साथ परिवार में केवल एक अविवाहित महिला होना चाहिए।
  • आवेदन करने वाली महिलाओं की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 65 वर्ष तक होनी चाहिए ।
  • लाभार्थी महिलाओं का अपना बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड से जुड़ा होना चाहिए।
  • लाभार्थी परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।

माझी लड़की बहिन योजना के लिए अपात्रता

  • लाभार्थी महिलाओं के वार्षिक पारिवारिक आय 2.50 लाख रुपये से अधिक है।
  • जिनके परिवार के सदस्य आयकर दाता हैं।
  • जिनके परिवार के सदस्य भारत सरकार या राज्य सरकार के किसी सरकारी विभाग में कर्मचारी के रूप में काम करने वाले हैं या सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन प्राप्त कर रहे हैं। कर्मचार
  • लाभार्थी महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित अन्य किसी योजना का लाभ ले रही हो।
  • जिसका परिवार का सदस्य वर्तमान या पूर्व सांसद/विधायक हो।
  • जिनके परिवार के सदस्य भारत सरकार या राज्य सरकार के किसी बोर्ड/निगम/उपक्रम के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/निदेशक/सदस्य हों।
  • जिनके पास अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर पंजीकृत चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) है।

Mazi Ladki Bahin Yojana 2025 Document Required (आवश्यक कागदपत्रे )

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र या राशन कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता
  • हमीपत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Mazi Ladki Bahin Yojana 2025 Online Apply

जो महिलाएं माझी लड़की बहिन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहती है। उन्हें नीचे दिए गए स्टेप को आवश्य फॉलो करें।

जो महिलाएं ऑनलाइन आवेदन करने में असमर्थ हैं, वे आंगनवाड़ी केंद्र, सुविधा केंद्र, नगरपालिका बालवाड़ी केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। या फिर महिलाएं महाराष्ट्र में चल रहे आपले सरकार सेवा केंद्र पर जाकर ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन कर सकती हैं। इस आवेदन के लिए उनसे कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

आवेदक को आवेदन फॉर्म में नाम, जन्मतिथि और पता आधार कार्ड के अनुसार सही-सही भरना चाहिए।

माजी लड़की बहन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • आवेदन करने के लिए महिलाओं को सबसे पहले माजी लड़की बहन योजना के आधिकरिक वेबसाईट (https://ladakibahin.maharashtra.gov.in/ )पर जाना होगा।
  • इस योजना का होम पेज open होगा। जिसमें आपको मेनू बार में अर्जदार लॉगइन का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज ओपन होगा जिसमें Doesn’t have account Create Account के विकल्प पर क्लिक करें।
  • आपके सामने इस योजना का रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। इस फॉर्म में पूछे गए सारी जानकारी को भर दें। जैसे: नाम, पता, मोबाईल नंबर , पासवर्ड, जिला , गांव आदि।
  • सारी जानकारी भरने के बाद singup बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको फिर से इस योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना है।
  • फिर से मेनू में जाकर Application of Mukhyamantri – Majhi Ladki Bahin Yojana link के option पर क्लिक करें।
  • अब आपसे आधार नंबर पूछा जाएगा। अपना आधार नंबर दर्ज करें और validate aadhar बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने Mazi Ladki Bahin Yojana का आवेदन फॉर्म open हो जाएगा। इस फॉर्म में पूछे गए सारी जानकारी को दर्ज करें ।
  • सारी जानकारी भरने के बाद आप मांगे गए दस्तावेज अपलोड़ करें और Accept (हमीपत्र) के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार से आप इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment